Challenging problems - उफ्फ ! ये समस्याएं ही समस्याएं
आज की भाग दौड़ में ऐसा कोई नहीं है जो अपनी किसी न किसी समस्यायों से जूझ न रहा हो। तो क्या आप भी उन में से एक हैं जो ऐसी समस्याओं से घिरें हैं और हल समझ नहीं पा रहे हैं? क्या जीवन की ऐसी स्थिति में हैं और नहीं जानते की इससे निजात कैसे मिले? क्या परस्थितिया ज्यादातर आपके खिलाफ हैं और नहीं जानते हैं की उन्हें अपनी तरफ कैसे मोड़ा जाए? सबसे पहले आप शांत हो कर आराम करें। अब किसी ऐसे व्यक्ति से बात करें जिस पर आपको भरोसा हो और जिससे आप अपनी समस्या के बारे में बात करके समाधान के लिए राय ले सकते हैं। कहने का मतलब यह कि आप किसी भी हाल में क्यों न हों तब भी अपनी समस्याओं को अपने तक ही सीमित न रखें। कभी भी चुप रहकर अपने तक सीमित न रहें और ऐसे लोगों से मदद जरूर मांगो जो आपको लगता है की जिसे आप अपनी समस्या बता सकते हैं। हमेशा कोई न कोई ऐसा होता है जो आपकी परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद करने को तैयार रहता है। अपने दोस्तों, परिवार या यहां तक साथी कार्यकर्ताओं से बात करें। आपकी मदद के लिए कितने लोग आगे आएंगे यह देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इसमें ...