Polluted environment ways to deal with it - प्रदूषित वातावरण - निपटने के उपाय
प्रदूषित वातावरण - वैसे तो हम हर दिन समस्याओं की,तनाव की या फिर बच्चो में बढ़ते मोबाइल फोन की लत वगैरह वगैरह की बात करते रहते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं? इन सब से ऊपर है आज पर्यावरण की समस्या है जिस में हम सब सांस ले रहे हैं और रोज न जाने कितनी बीमारियों को न्योता भी दे रहे हैं। पर्यावरण संबंधी तनाव हमारे सामने हर दिन आता है और हमें इसकी जानकारी होनी चाहिए कि ऐसा हो रहा है। जाहिर है,हम हर समय इसके बारे में जागरूक नहीं रह सकते क्योंकि ऐसा करने से शायद हमें रोज़मर्रा में होने वाली चिंता से अधिक तनाव होगा। हालाँकि,यह हमें पता होना चाहिए की ये हमारे शरीर के साथ साथ दिमाग पर भी असर डालता है। जब हम पर्यावरणीय तनाव की बात करते हैं तो उसमें सबसे पहले आता है वायु प्रदूषण जो सबसे सबसे आम,और सबसे अधिक ध्यान देने योग्य, पर्यावरणीय तनाव के प्रकारों में से एक है। जब फ़ैक्टारियों से निकलने वाले धुंए और धुंए में कार्सिनोजेन्स का मिश्रण होता है,तब हम अभी जहर से भरी हवा में सांस लेने के लिए मजबूर होते हैं। भले ही हम इस पर ध्यान दे या न दें ,...