some changes for the sake of change -परिवर्तन के लिए कुछ ख़ास परिवर्तन
बदलाव इंसान के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें कई बार चाहते या न चाहते हुए कभी न कभी करने ही पड़ते है| यह एक लगातार होने वाली प्रक्रिया जिसकी वजह से ही बचपन के बाद हम वयस्क हुए हैं| कामयाबी और नाकामयाबी की नजर से भी बहुत जरुरी होता है जीवन में बदलाव लाना| कभी भी जीवन में बदलाव से न डरे अगर कामयाबी के लिए कुछ बदलाव करने पड़े तो डरना नहीं चाहिए,बदलाव करना मुश्किल तो जरूर है लेकिन प्रभावी भी है| बस आपको यह पता होना चाहिए आप को कब और क्या बदलने की आवश्यकता है? आपको वहीं से शुरू करना होगा जहां आप इस वक़्त हैं,जरुरत है तो सिर्फ संयम, संकल्प और समय की है| इसलिए हमें अपने अंदर की कमियों को दूर करके अपने अंदर बदलाव करने ही चाहिए ताकि हमारा विकास सही दिशा में हो सके| कुछ ऐसी चीजें हैं जो कभी नहीं बदलती हैं,यदि हम दुनिया को बदलने की कोशिश करें तो भी नहीं बदल पाएंगे चाहे हम अपना पूरा जीवन लगा दें,यह नामुमकिन है| इससे अच्छा है की हम अपनी सोच ही बदले, दुनिया अपने आप बदल जायेगी| बशर्ते आपका रवैया सही होना चाहिए| जीवन में ...