true fashion - फैशन सही अर्थों में

 फैशन? 

सही अर्थों में फैशन कुछ भी नहीं है,बस अपनी सुंदरता को उजागर करना और खामियों को छिपाना है|क्योंकि हम में से हर कोई अलग है और इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हमारे पास एक फैशन स्टेटमेंट हो जो हमारे व्यक्तित्व के लिए सबसे अलग हो।

इसके लिए हमें कुछ बदलाव की आवश्यकता होती है और इस बदलाव के लिए कुछ टिप्स इस प्रकार हैं :-



१. सबसे पहले अपने शरीर की सरंचना के आधार पर ही कपड़े पहनें|

२. वूलेन और लेदर के कपड़े सर्दियों के लिए ज्यादा आरामदायक होते हैं | लिए आप इन्हे सर्दी में आसानी से पहन सकते हैं |

३. गर्मी से बचाव के लिए रेशम, ऑर्गेज़ा और कॉटन सबसे आरामदायक माने जाते हैं।












४. सुबह के समय के लिए हल्के रंगों जैसे , समुद्री नीला, गुलाबी या आप कुछ ट्रेंडी पेस्टल रंगों को इस्तेमाल कर सकते हैं।

५. शाम  के समय लिए  चटक रंगों का चयन करें जो आपके ड्रेसिंग सेंस में शानदार असर छोड़ते हैं।

६. कम लम्बाई वाले लोग छोटे कपड़ों से बचे इसकी जगह  गाऊन या लम्बी स्कर्ट पहन सकते हैं|

७. अगर आप पतले हैं तो स्लीवलेस कपड़े पहनने से बचें इसकी जगह गहरे रंग के कपड़े पहनना  ज्यादा अच्छा होगा क्योंकि वे आपके हल्के शरीर के पतलेपन को छिपाते हैं। 

८.  डार्क स्किन वाली महिलाओं  को गोल्डन और कॉपर शेड्स का उपयोग करना चाहिए।  यदि आप गेहुएं रंग के हैं, तो आप पर सफेद और बेज कलर  भी खूब फबेंगे।

९. हमेशा अपने खुद के साइज के कपड़े ही पहनें। कभी भी ओवरसाइज़ कपड़ों का विकल्प न चुनें। याद रखें आपके कपड़े आप से ज्यादा आपके बारे में बोलते हैं|



आप जो भी ज्वेलरी पहने, वह आपके स्टाइल और ड्रेस के साथ में मैच  करे । ज्वेलरी में सिल्वर और ब्लैक मेटल ज्वैलरी  हमेशा ही ट्रेंड में रहती हैं, यदि आप अपने शरीर की लम्बाई और त्वचा के रंग को ध्यान में रख कर कपडे चुनेंगे तो आप चाहे किसी भी रंग के क्यों न हों आपकी सुंदरता में चार चाँद तो लगेंगे ही साथ ही आप हमेशा भीड़ में अलग दिखेंगे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Some thing about life - जीवन के बारे में कुछ

Are Your Teeth Safe - क्या आपके दांत सुरक्षित हैं -जरूरीउपाय

Best Tips To Relievieve Back Pain At Home