मोटापा कम करने का रामबाण उपाय
[ मोटापा कम करने का रामबाण उपाय ] आजकल की दौड़ भरी ज़िन्दगी में ज्यादातर लोग शारीरिक नौकरियों के बजाय कम्प्युटराइज़्ड हो रहे हैं कहने का मतलब यह है कि लोग कुर्सी पर बैठने वाला काम ज्यादा पसंद कर रहें हैं । दिन भर ऑफिस की कुर्सियों पर बैठना हममें से कई लोगों के लिए रोज की आदत बन गयी है और रही सही कसर तनाव,व्यस्तता और भागदौड़ ने पूरी कर दी है। जिससे हम नियमित भोजन के बारे में भूल जाते हैं और पेट भरने के लिए कुछ भी फ़ास्ट फ़ूड खा लेते हैं,जो हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक होने के अलावा कई बीमारियों को भी न्योता देते हैं। इस तरह की पागलपन भरे जीवन में शायद हमें व्यायाम,जिम या पौष्टिक आहार के लिए शायद ही कभी समय मिलता हो। वास्तव में, मोटापे का भी यह एक बड़ा कारण है कि आजकल 70% से अधिक लोग अधिक वजन वाले हैं। हालांकि, आप चाहें तो आपके लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव कर अपना वजन कम करना बिलकुल संभव है। नीचे दिए गए ये कुछ टिप्स अपनी रोज की जीवन शैली में इस्तेमाल करें जो आप को अपने वज़न को कम करने व अधिक ऊर्जावान और स्वस्थ बनाने में मदद करेंगे। ढेर सारी सब्जियां और सब...